हमारा नजरिया हमें कामयाबी दिलाता है

 Our Attitude contributes To Success

हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा कराए गए एक अध्ययन के मुताबिक, 85 प्रतिशत मौकों पर किसी इंसान को नौकरी या तरक्क़ी उसके नज़रिए की वजह से मिलती है, जबकि अक्लमंदी या ख़ास तथ्यों (facts) और आंकड़ों (figures) की जानकारी की वजह से केवल 15 प्रतिशत मौकों पर ही मिलती हैं। ताज्जुब की बात है कि ज़िंदगी में कामयाबी दिलाने में तथ्यों और आंकड़ों की केवल 15 प्रतिशत हिस्सेदारी होती है, पर शिक्षा के मद की सारी रकम इन्हीं चीज़ों को पढ़ाने में खर्च की जाती है । 

 

अंग्रेज़ी भाषा में Attitude (नज़रिया) सबसे महत्त्वपूर्ण लफ़्ज़ है यह ज़िंदगी के हर पहलू पर असर डालता है, यहाँ तक कि आदमी की निजी और व्यावसायिक जिंदगी पर भी । क्या कोई आदमी अच्छे नज़रिए के बिना अच्छा अफ़सर बन सकता है? क्या कोई छात्र (student) अच्छे नज़रिए के बिना अच्छा छात्र बन सकता है? क्या माँ-बाप, शिक्षक, सेल्समैन, मालिक या कर्मचारी अच्छे नज़रिए के बगैर अपना किरदार (role) अच्छी तरह निभा सकते हैं?

हमारा क्षेत्र चाहे जो हो, क़ामयाबी की बुनियाद तो नज़रिया ही है। अगर क़ामयाब होने के लिए नज़रिए की इतनी अहमियत है तो क्या हमें जिंदगी के बारे में अपने नज़रिए की जाँच-परख नहीं करनी चाहिए और क्या हमें ख़ुद से यह सवाल नहीं करना चाहिए कि हमारा नज़रिया हमारे मक़सद पर कैसे असर डाल सकता है?

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सकारात्मक नजरिया वाले लोगों को कैसे पहचाने?

संस्थाओं के लिए नजरिए का महत्व